बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी ने महोबा में दलित छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है।जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि ज्ञापन आनंदी बेन पटेल राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को सादर अवगत कराया गया है कि महोबा जनपद की दलित छात्रा जो वर्तमान समय में नीट की तैयारी कर रही थी, कोचिंग से घर वापस लौटते समय अपहरण कर प्रयागराज में 16 दिनों तक बंधक बनाकर तरह तरह की यातनाएं देने के साथ साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा इस बात का प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जाता है की बेटियों के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार अगर किया जाता है तो कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान है लेकिन इस तरह की घटना दलित बेटी के साथ हुई हैं लेकिन आज तक इस दिशा में शासन और प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की ठोस एवं समुचित कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई, जिससे प्रदेश की बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हमाराअनुरोध है कि महोबा की दलित बेटी के साथ किए गए जुल्म और दुष्कर्म/दुर्व्यवहार की घटना में शामिल समस्त अपराधियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिखकर जेल भेजा जाए जिससे दलित पीड़ित बेटी को न्याय मिल सके। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि प्रदेश में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।























































