अलावडा में बाबा श्याम का अर्धरात्रि जागरण और रंगोत्सव आयोजित

कस्बा अलावडा के बाल सखा मंडल द्वारा शनिवार रात्रि को बाबा श्याम का अर्धरात्रि जागरण, गुणगान और रंगोत्सव का आयोजन प्रेम पीठ तिजारा के पीठाधीश्वर कृष्ण चेतन्य मोहनाचार्य ओझा के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायक कलाकार आशिष शर्मा, अनवर मस्ताना और डोली सागर द्वारा गणेश वंदना और गुरु वंदना के साथ हुई।

गायक अनवर मस्ताना ने आधुनिकता के प्रभाव और धर्म-संस्कृति से बढ़ती दूरी पर प्रकाश डालते हुए भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। वहीं, डोली सागर ने “श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है” सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में डुबो दिया।

कार्यक्रम के मध्य में प्रेम पीठ तिजारा के पीठाधीश्वर कृष्ण चेतन्य मोहनाचार्य ओझा का श्याम सखा मंडल द्वारा साफा पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर और बाबा श्याम की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कस्बे के बीचोंबीच अर्धरात्रि जागरण स्थल के समीप बाबा श्याम मंदिर निर्माण के लिए 400 गज भूमि दान करने वाले कोकाराम गेरा के पुत्रों को सम्मानित किया। साथ ही, जागरण स्थल को “श्याम चौक” के नाम से विख्यात करने की घोषणा की गई।

श्याम सखा मंडल द्वारा कस्बे के समाजसेवी और गणमान्य व्यक्तियों रत्तीराम, रामेश्वर दयाल, ओमप्रकाश सिंघल, सिब्बू पंडित, बिसम्बर जैन, नंदलाल गुल्याणी, कृष्ण कालरा और सन्नी अरोड़ा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में श्याम सखा मंडल अध्यक्ष आनंद गोयल, सुभाष शर्मा, ओमप्रकाश सिंघल, देवेन्द्र सिंघल, संजय सिंघल उर्फ पप्पू, टीटू सिंघल, हेमंत सोनवाल, योगेश खटीक, मोहन शर्मा, प्रेम शर्मा, अंकित और बाल सखा मंडल की पूरी टीम सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में मंडल सदस्यों और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर फाग महोत्सव मनाया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts