मालाखेड़ा में क्षत्रिय जन संसद पंजीकृत अलवर की ओर से द्वितीय होली मिलन समारोह, कार्य विस्तार, शपथ ग्रहण तथा प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार को होटल स्वरूप विलास में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के गणमान्य जन, नारी शक्ति और पूर्व व वर्तमान अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। मंच पर एडवोकेट गणपत सिंह, समाजसेवी गोवर्धन सिंह सिसोदिया, पृथ्वी सिंह नरूका, मंगल सिंह नरूका, गुमान सिंह, गिरवर सिंह नरूका और उदय सिंह भाटी उपस्थित रहे। अध्यक्षता सूरजभान सिंह गॉड ने की, जबकि संचालन नरेंद्र सिंह ने किया।
इस मौके पर संगठन की जिला और तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। नव-चुने गए कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समाज से जुड़े मीडिया कर्मी अवधेश सिंह और महिपाल सिंह का भी सम्मान किया गया।
जिले भर से विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित लोगों को सम्मानित किया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग, पुलिस, चिकित्सा और आर्मी में पद प्राप्त करने वाले कोमल नरूका, भूपेंद्र सिंह, मोनिका चौहान, रतन सिंह और विवेक चौहान सहित अन्य को स्मृति चिन्ह और संस्था का दुपट्टा पहनाकर प्रोत्साहित किया गया।
समाज सुधार को लेकर भी विचार रखे गए। रोशन सिंह शेखावत ने युवाओं में सेवा भाव, सामाजिक एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने पर जोर दिया। संगठन के उदय सिंह भाटी ने बताया कि यह दूसरा होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह था, जो समाज की भागीदारी से सफल रहा।
सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी रामवीर सिंह चौहान ने आर्मी में चयनित युवाओं की मेहनत की सराहना की। पूर्व पुलिसकर्मी राजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को समाज के लिए एक सकारात्मक पहल बताया और युवा पीढ़ी के योगदान की प्रशंसा की।















