शाहपुर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में साइबर क्राइम से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शाहपुर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक और साइबर क्राइम टीम ने विद्यालय के स्टाफ को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी दी। शाखा प्रबंधक सौरव गुप्ता ने साइबर फ्रॉड के विभिन्न प्रकारों के बारे में बताते हुए कहा कि बैंक कभी भी अपने ग्राहकों से व्यक्तिगत या बैंक खाता जानकारी फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से नहीं मांगता है। यदि कोई भी ऐसा प्रयास करे तो उसे कोई जानकारी न दें। साइबर टीम के सदस्य रजनीश कुमार ने साइबर ठगी से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला और बताया कि साइबर ठग अक्सर फ्री स्कीम की बात करके ठगी करते हैं, जबकि वर्तमान में ऐसा कुछ भी मुफ्त नहीं होता। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करने के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान, प्रधानाचार्य डॉ. त्रिवेंद्र कुमार, उप प्रधानाचार्य अशोक तोमर, प्रवीण प्रधान और स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts