शाहपुर कस्बे में मां शाकुंभरी जयंती के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में भव्य सजावट की गई और हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर में मां शाकुंभरी सेवा समिति के तत्वावधान में हवन आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य यजमान अवनीत प्रजापति सपत्नीक उपस्थित रहे। हवन के बाद विशाल भंडारा आयोजित हुआ। इस दौरान मंदिर समिति के वैभव गोयल, विजय गोयल, सेवा समिति के विनय सिंघल, नवीन शर्मा, सतपाल नामदेव, ऋषिपाल रुहेला, विनोद गर्ग, नीटू कुमार, प्रतीक कुमार और शुभ सिंघल उपस्थित रहे। कस्बे के सिद्ध पीठ गोकुला देवी मंदिर में मां शाकुंभरी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात समाजसेवी प्रदुमन सिंघल, अतुल सिंघल, मनीष सिंघल और सचिन सिंघल की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बालाजी धाम मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई। मां शाकुंभरी जयंती के अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया।















