महिला सशक्तिकरण को समर्पित मिशन शक्ति 5.0 के तहत रे विद्यालय वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत सोमवार को रे विद्यालय वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षा संबंधी सरकारी योजनाओं और सेवाओं से अवगत कराना रहा। इस अवसर पर थाना नई मंडी की ओर से विशेष पहल की गई, जिसमें पुलिस विभाग और विधिक विभाग की टीमें शामिल हुईं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सी.. राजू कुमार अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा और सब इंस्पेक्टर बबली सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विधिक विभाग से आए गौरव मालिक और उनकी पूरी टीम ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों और उनसे जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी देना रहा, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 108, एंबुलेंस सेवा 102 और साईबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 प्रमुख हैं। इन सेवाओं के जरिए महिलाओं और बच्चों को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सकती है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। मिशन शक्ति अभियान के जरिए उन्हें केवल सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जा रही है, बल्कि आत्मरक्षा और जागरूकता की भावना को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की समस्या या आपात स्थिति में चुप रहें और तुरंत इन हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें।कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉक्टर राजेश कुमारी ने पुलिस और विधिक विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं तथा उन्हें समाज में सुरक्षित और सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का यह अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव आएगा।पूरे आयोजन में विद्यालय का स्टाफ पूरी तरह सहयोग करता रहा। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे केवल खुद जागरूक रहेंगी बल्कि समाज की अन्य महिलाओं और बालिकाओं को भी सुरक्षा संबंधी जानकारी देंगी, ताकि एक सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण हो सके। इस तरह यह कार्यक्रम केवल जानकारी साझा करने का माध्यम बना बल्कि महिलाओं और छात्राओं के आत्मबल और आत्मविश्वास को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts