उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) चलाया जा रहा है। मुजफ्फरनगर में इस अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एंटी रोमियो टीमों द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, गांवों, कस्बों, बाजारों और धार्मिक स्थलों के पास महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं के लिए प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जैसे कि डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098। साथ ही महिलाओं के लिए केंद्रित सरकारी योजनाओं, जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना है।















