मुजफ्फरनगर में अखिल भारत हिंदू महासभा और अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा द्वारा आयोजित मां भगवती जागरण हृदयस्थली शिव चौक पर देशभक्ति के तरानों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूजन व ज्योति प्रज्वलन से हुई जिसमें प्रफुल्ल मेहरा, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, समाजसेवी मनीष चौधरी, भाजपा नेता अशोक बाठला सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। जागरण पहलगाम में शहीद हुए पर्यटकों को समर्पित था और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को सभी ने सराहा। वक्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। खुशी जागरण मंडल द्वारा सुंदर झांकियों और भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम का समापन तारा रानी की कथा, कन्या पूजन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। योगेंद्र वर्मा ने आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार जताया और बताया कि इस परंपरा की शुरुआत 2006 में मनीष चौधरी के साथ की गई थी।















