एटीएम धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, 55,000 रुपये और 40 एटीएम कार्ड बरामद

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

शाहपुर।पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह के अनुसार, 20 अगस्त को गांव निरमानी के निवासी राशिद अली ने एटीएम धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

अज्ञात व्यक्ति ने उसकी एटीएम बदलकर 55,300 रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने जांच के लिए दो टीमों का गठन किया और शनिवार की शाम कसेरवा नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा, 40 एटीएम कार्ड और 55,000 रुपये की नगदी मिली।

पूछताछ में आरोपी की पहचान जनपद शामली के निवासी जमशेद पुत्र शौकत अली के रूप में हुई। आरोपी का एटीएम फुटेज से मिलान किया गया, और उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts