मुज़फ्फरनगर। लायन्स क्लब मुज़फ्फरनगर उन्नति का अधिष्ठापन समारोह मूलचंद रिज़ॉर्ट में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, लायन्स सदस्य एवं अन्य विशिष्टजन इस अवसर पर उपस्थित रहे।
समारोह में अमित मित्तल ने अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया और नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें सदस्यता समिति अध्यक्ष के रूप में PMJF अजय अग्रवाल, प्रथम उपाध्यक्ष मनीष जैन, द्वितीय उपाध्यक्ष ममता अग्रवाल, तृतीय उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, सचिव नितिन गोयल, संयुक्त सचिव प्रतिभा बंसल, कोषाध्यक्ष दिनेश गर्ग, टेल ट्विस्टर अर्चना जैन और टेमर शिवांगी गर्ग, मनोरंजन चेयरमैन वंदना मित्तल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सदस्यता चेयरपर्सन एवं सेवा चेयरपर्सन राहुल माहेश्वरी, मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशन चेयरपर्सन अनिल कंसल, LCIF कोऑर्डिनेटर महेश जिंदल, क्वेस्ट चेयरपर्सन लायनेड अनु कर्णवाल तथा निदेशक मंडल में आलोक गुप्ता, आदित्य भरतिया, रोहित सिंगल, रूमा अग्रवाल और डॉ. प्रवेश कुमार को सम्मिलित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि लायन रविंद्र सगर (MCC 321D1) और लायन विनय सिसोदिया (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) रहे। इसके साथ ही लायन विनय मित्तल (इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी 2026-28), लायन आदित्य गुप्ता (VDG-1), लायन नवीन अग्रवाल (VDG-2), IPDG लायन ए.के. मित्तल, PDG लायन कुंज बिहारी अग्रवाल एवं रीजन चेयरपर्सन डॉ. विवेक कुमार की उपस्थिति भी रही।
इस अवसर पर छह नए सदस्यों – मुकुल गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजकुमार जिंदल, नितिन सिंगल, प्रगति गोयल एवं नेहा गर्ग – को शपथ दिलाई गई। क्लब का पहला रोस्टर भी विमोचित किया गया, जिसमें गतवर्ष के अध्यक्ष मनीष बंसल के कार्यकाल की उपलब्धियों और क्लब की गतिविधियों का उल्लेख किया गया। क्लब ने अपनी स्थायी परियोजना के अंतर्गत समाज सेवा की दिशा में पाँच कंप्यूटर एवं दो सिलाई मशीनें प्रदान कीं।
इसी क्रम में शिक्षक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें चार शिक्षकों – नीलम जी (प्राचार्या, एसडी पब्लिक स्कूल), प्रवीन शर्मा (प्राचार्य, डीएवी इंटर कॉलेज), पूनम गोयल (सरकारी अध्यापिका) एवं सपना मित्तल (सरकारी अध्यापिका) – को सम्मानित किया गया।
समारोह की गरिमा में चार पूर्व अध्यक्षों – अमित गर्ग, अतुल ऐरन, निखिल मित्तल एवं रेनू गुप्ता – की उपस्थिति ने चार चाँद लगाए। इनके साथ ही मुकुल गोयल, राजेश मित्तल, आलोक गुप्ता, रोहित सिंगल, शिशिर संगल, राजीव माहेश्वरी, कपिल गर्ग आदि सहित मुज़फ्फरनगर के अन्य क्लबों के गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
पूरे समारोह का मंच संचालन अजय अग्रवाल एवं रीना अग्रवाल ने प्रभावी ढंग से किया। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्ष में क्लब नई बुलंदियाँ छुएगा तथा समाज सेवा की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देगा। समापन पर सभी ने क्लब द्वारा आयोजित रात्रिभोज का आनंद लिया।
















