रामगढ़ कस्बे के बहादरपुर रोड स्थित समाजसेवी बाबूलाल जांगिड़ के निवास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी का साफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी बाबूलाल जांगिड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सरपंच एडवोकेट देवेंद्र दत्ता, राजकुमार कश्यप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा, सैंथली गांव में चल रही भागवत कथा में भी भगवान सैनी का ग्रामीणों द्वारा साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस मौके पर नवल मीणा, राजेंद्र मीणा, कमल, राजेश, दिनेश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।















