राजगढ़ : भागवत कथा में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व

अलवर राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के सकट गांव की नदी किनारे स्थित रामेश्वर धाम वीर हनुमान मंदिर में जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान ट्रस्ट सकट के तत्वाधान में नवनिर्मित चार धाम राम एवं श्याम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।वृंदावन के कथावाचक ने कथा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि ईश्वरीय आराधना से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। भागवत सप्ताह श्रवण से सभी मनोरथ सहज ही पूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की जड़ सदा हरी रहती है, इसलिए मनुष्य को पाप कर्मों का त्याग कर ईश्वर की शरण में जाना चाहिए। कथा के दौरान उन्होंने गोवर्धन पूजा का महत्व समझाया और श्रीकृष्ण के बाल्य चरित्र, ब्रह्म विमोहन लीला व कालिया दमन की कथा का प्रसंग सुनाया। कथा के बीच श्रद्धालुओं के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया, जबकि भजनों पर महिला श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगीं।

इसी आयोजन के तहत चल रहे हवन यज्ञ में दौसा के पंडित मनोहर लाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं से शुद्ध गाय के घी एवं हवन सामग्री की आहुति दिलवाई।मंदिर महंत रमाकांत जैमन व ट्रस्ट अध्यक्ष हरिमोहन शाहरा ने बताया कि कथा का समापन 31 जनवरी को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा। इसी दिन नवनिर्मित मंदिर में वाराणसी के आचार्य विद्यासागर शास्त्री द्वारा शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश, गिरिराज धरण, बद्री विशाल, रामेश्वर धाम, खाटू श्याम एवं वेद माता गायत्री आदि देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts