अलवर : 2.5 करोड़ की लागत से कई वार्डों में सड़कों का निर्माण स्वीकृत

अलवर । मुख्यमंत्री बजट घोषणा सत्र 2024-25 के तहत संजय शर्मा, वन एवं पर्यावरण मंत्री राजस्थान सरकार की अनुशंसा पर शहर के विभिन्न वार्डों में लगभग ढाई करोड़ रुपये की राशि से सड़कों का निर्माण स्वीकृत किया गया है।

इन सड़कों में वार्ड नं. 13 में दिल्ली दरवाजे से जैन मंदिर होते हुए भैरू जी का मंदिर तक, वार्ड नं. 15 और 16 में रोड नं. 2 से दारूकुटा मोहल्ला होते हुए शहर कोतवाली थाने तक, वार्ड नं. 16 में सेड का टीला कार्नर से केंडलगंज चौक तक, वार्ड नं. 33 में काला कुंआ प्लॉट से सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 34 में रामबिहारी जी के मकान से विद्या स्कूल होते हुए प्रकाश चंद शर्मा के मकान तक, और वार्ड नं. 37 में पाम कोर्ट फ्लेट्स के सामने से डॉ. सुरेश मीणा के घर तक सड़कों का निर्माण शामिल है।

इसके अतिरिक्त, वार्ड नं. 52 में मोनिका विरमानी कॉलेज से आदर्श कॉलोनी तक सड़क निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों की शीघ्र स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए श्री संजय शर्मा ने बताया कि निविदाएं आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और इन सभी सड़कों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts