मुज़फ्फरनगर में 22 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली,

मुज़फ्फरनगर। जनपद के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड में 22 अगस्त से 5 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में 13 जिलों के करीब 17 हजार युवा भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए सेना के अधिकारियों ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। स्टेडियम परिसर का निरीक्षण करते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े।अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल भी तय कर दिया गया है। 22 अगस्त को गौतमबुद्ध नगर और शामली जिले के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 23 अगस्त को बिजनौर, 24 अगस्त को बागपत, 25 अगस्त को सहारनपुर और बुलंदशहर के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसी तरह 2 सितंबर को मुज़फ्फरनगर जिले के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। इसके बाद क्रमवार रूप से अन्य जिलों के युवा भी भाग लेंगे और यह प्रक्रिया 8 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को इसके बाद ट्रेनिंग के लिए संबंधित सेंटरों पर भेजा जाएगा।आर्मी कर्नल सत्यजीत ने प्रेस वार्ता कर भर्ती रैली की तैयारियों और नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार रेस की समय सीमा में बदलाव किया गया है। पहले भर्ती प्रक्रिया में दो ही ग्रुप होते थे लेकिन इस बार दो नए ग्रुप और जोड़े गए हैं। पहले ग्रुप में 5.30 मिनट, दूसरे में 5.45 मिनट, तीसरे ग्रुप में 6 मिनट और चौथे ग्रुप में 6.15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इस बदलाव से अधिक युवाओं को मौका मिलेगा।उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली में करीब 17 हजार अभ्यर्थियों का परीक्षण जीडी, क्लर्क, ट्रेडमैन और टेक्निकल कैटेगरी के लिए किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार एक अभ्यर्थी को दो कैटेगरी में अप्लाई करने की भी अनुमति दी गई है। बड़ी संख्या में युवाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए दोदो कैटेगरी में क्वालिफाई किया है। इससे चयन की संभावना भी बढ़ गई है।कर्नल सत्यजीत ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की कि वे भर्ती प्रक्रिया में किसी भी दलाल के झांसे में आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और पूरी तरह से पारदर्शी एवं नि:शुल्क है। किसी भी दलाल की मदद से चयन संभव नहीं है। ऐसे में युवा केवल अपनी तैयारी और मेहनत पर भरोसा करें।भर्ती रैली के दौरान सुरक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड में पर्याप्त पुलिस बल और सेना के जवान तैनात रहेंगे। मेडिकल जांच, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण सख्त निगरानी में होंगे।मुज़फ्फरनगर में होने वाली इस भर्ती रैली को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिले के हजारों युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना पूरा करना चाहते हैं। सेना अधिकारियों का मानना है कि यह रैली केवल युवाओं को रोजगार का अवसर देगी बल्कि उन्हें अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भाव से भी जोड़ेगी। 8 सितंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के बाद चयनित युवाओं का सैन्य प्रशिक्षण शुरू होगा, जिससे वे भविष्य में देश की रक्षा की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हो सकें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts