पांच साल की मेहनत के बाद बेटी ने किया कलाम-ए-पाक हिफ्ज़,

बुढाना के कर्बला रोड निवासी प्रॉपर्टी डीलर नानू सलमानी की बेटी ने पांच साल की कड़ी मेहनत और लगन के बाद कलाम-ए-पाक हिफ्ज़ करने की सआदत हासिल की। इस मुकद्दस सफर में हाफिज रियाजुद्दीन, जो बिलाल मस्जिद में रहकर बच्चों को तालीम देते हैं, ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और बड़ी मेहनत व सलाहियत के साथ बच्ची को हिफ्ज़ मुकम्मल कराया।

इस खुशी के मौके पर बच्ची को पगड़ी पहनाने की रस्म अदा की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों और महिलाओं ने शिरकत की और अपनी दुआओं से नवाजा। मौलाना अनवारुल हसन कांधलावी ने बच्ची को पगड़ी पहनाकर उसके उज्ज्वल भविष्य और अमन-चैन की दुआएं कीं। इस दौरान कारी अब्दुल माजिद, मौलाना आलिम, हाफिज रियाजुद्दीन, हाफिज शेरदिन समेत कई आलिम-ए-दीन मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts