बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पैलानी पुलिस द्वारा व्यक्ति को मारपीट कर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गयाहै। 13 अप्रैल 26 को थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम मरझा में शिवपूजन पुत्र विजय बहादुर को शराब के नशे में मामूली विवाद को लेकर उसी के पड़ोसी द्वारा मारा पीटा गया था।जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक के भाई की तहरीर पर थाना पैलानी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ गुड्डु पुत्र श्रवण कुमार निवासी मरझा थाना पैलानी जनपद बांदा का निवासी हैं।














