चित्तौड़ डेयरी में ठेका श्रमिकों का विरोध: वेतन बढ़ोतरी में पक्षपात का आरोप

चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ (चित्तौड़ डेयरी) में ठेका श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी में पक्षपात का आरोप लगाया है। बुधवार को नाराज श्रमिकों ने काम छोड़कर विरोध प्रदर्शन किया और डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट को अपनी मांगों से अवगत कराया। श्रमिकों का कहना है कि कुछ कर्मचारियों की वेतन वृद्धि मनमाने तरीके से कर दी गई, जबकि शेष 200 से अधिक श्रमिकों के पारिश्रमिक में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।

इस मुद्दे को लेकर श्रमिकों ने सरस प्लांट और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। चेयरमैन ने मौके पर ही डेयरी की एमडी से बात कर निष्पक्ष वेतन बढ़ोतरी की मांग रखी। एमडी ने सभी ठेका श्रमिकों के वेतन में समान रूप से बढ़ोतरी करने और अनियमित रूप से बढ़ाए गए वेतन को समायोजित करने का आश्वासन दिया। चित्तौड़ डेयरी पहले भी विवादों में रही है, और वेतन असमानता को लेकर उठे इस नए मामले ने इसे फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts