गौ माता की सुरक्षा 2025 का संकल्प: पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा

मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़कोल में सनातन गौ रक्षा दल की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व विधायक एवं गौ रक्षा दल के प्रदेश प्रभारी ज्ञानदेव आहूजा पहुंचे। उन्होंने सरकारी भूमि पर नई गौशाला के शुभारंभ का निरीक्षण किया और कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के साथ गौ माता की रक्षा और सेवा 2025 का संकल्प है।

उन्होंने बताया कि 2026 में तुलसी वितरण अभियान और 2027 में प्रदेश के समस्त शमशान घाटों का कायाकल्प किया जाएगा। साथ ही, गौवंश की सुरक्षा के लिए गौशालाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में 3700 से अधिक गौशालाएं हैं, जिन्हें इस वर्ष 5000 तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

पूर्व विधायक के आगमन पर ग्राम पंचायत जमालपुर की ओर से सरपंच सुषमा चौधरी, समाजसेवी भारत जाट, एडवोकेट जनक सिंह, ओंकार सिंह, हनुमत सिंह और मोबीन खान ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सनातन गौ रक्षा दल के बाबा अमरनाथ सहित अन्य पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी प्रेम सिंह ने संचालन किया।इस मौके पर उपस्थित लोगों ने “जय श्री राम” और “वंदे मातरम” के जयकारे लगाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts