जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने राज्य सरकार की “भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” नीति को प्रभावी बनाने के लिए आमजन को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में 11 फरवरी को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग बनाना और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी रूप से लागू करना है।

इस अभियान के तहत एसीबी की सभी यूनिट्स ने सरकारी, अर्ध-सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पोस्टर लगाए और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। एसीबी के हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 94135-02834 का व्यापक प्रचार किया गया, ताकि नागरिक आसानी से शिकायत कर सकें।
डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग होकर सुशासन और पारदर्शिता को प्रोत्साहित करें।















