राजगढ़ के वार्ड 19 में जल वितरण लाइन में छेड़छाड़ से पानी की किल्लत,

राजगढ़ (अलवर) के वार्ड संख्या 19 में जल वितरण लाइन में गेट वाल से छेड़छाड़ के कारण इलाके के आधे दर्जन से अधिक घरों में पानी की किल्लत हो रही है। मुकेश ठठेरा, सत्येंद्र ठठेरा, राजेश ठठेरा, हरीश ठठेरा समेत अन्य निवासियों ने बताया कि तीन दिन पहले जलदाय विभाग के कर्मचारी राधा किशन सैनी और उनके साथी कर्मचारियों ने गेटवाल को खोलने के लिए गड्ढा खुदवाया, जिससे ऊपर की लाइन में पानी रोक गया और घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अब वाशिंदों को पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है।

पूर्व में, इन घरों में चार दिन में एक बार पानी आता था, लेकिन अब नलों में बिल्कुल पानी नहीं आ रहा। वहीं, नीचे वाले घरों में बिना मोटर के पानी तेजी से आ रहा है, जिससे ऊपरी घरों के निवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

जलदाय विभाग के कर्मचारी राधा किशन सैनी ने बताया कि उन्होंने गड्ढा खोदकर लाइन का निरीक्षण किया, लेकिन कोई समस्या नहीं मिली। हालांकि, कुछ निवासियों ने अवैध रूप से नल कनेक्शन लिया हुआ है, जिससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर पेयजल वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे अग्रिम कार्रवाई करेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts