मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा स्वच्छ बसंत अभियान के अंतर्गत श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा कमला नेहरू वाटिका में पौधरोपण किया गया। साथ ही, बागवानी के सौंदर्यीकरण हेतु बीजों का रोपण कर खाद डाला गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर अतुल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, योगेश कुमार, चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर, लक्षा मैनवाल, सैनिटरी इंस्पेक्टर, रुचि शर्मा, लिपिक एस बी एम और दीपक सैनी, आईटीसी मिशन सुनहरा कल उपस्थित रहे।























































