दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत,

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में RSS से जुड़े संगठन ABVP ने बड़ी जीत हासिल की है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद समेत तीन सीटों पर कब्जा जमाया. शुक्रवार (19 सितंबर) को आए नतीजों में कांग्रेस के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया.ABVP की जीत अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान, सचिव पद पर कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने जीत दर्ज की. वहीं उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार गोविंद तंवर को हार का सामना करना पड़ा. तीनों ही पदों पर एबीवीपी के उम्मीदवार पहले राउंड से ही रुझानों में आगे चल रहे थे.

NSUI का हाल
एनएसयूआई की तरफ से उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार राहुल झांसल को जीत मिली. वहीं अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार जोसलिन नंदिता चौधरी, सचिव पद पर कबीर और संयुक्त सचिव पद पर लवकुश भड़ाना को हार का सामना करना पड़ा.

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले गए थे और मतदान में 39.45 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. 2024 के दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद कब्जा जमाया था. रौनक खत्री अध्यक्ष बने थे और और लोकेश चौधरी संयुक्त सचिव पद पर जीते थे. वहीं ABVP के भानु प्रताप ने उपाध्यक्ष और मित्रविंदा करणवाल ने सचिव पद पर जीत दर्ज की.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts