गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, भावनगर में करेंगे बड़े प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 सितंबर को अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भावनगर पहुंचकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी यहां नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे भावनगर में करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये की शिपिंग और समुद्री परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिनसे गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था और समुद्री व्यापार को नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी भावनगर में एक भव्य रोड शो करेंगे, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। रोड शो के बाद वे जवाहर मैदान में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे और आगामी विकास योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। मोदी का यह दौरा गुजरात में समुद्री क्षेत्र के विकास को गति देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts