दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने उन सीटों पर नए उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जहां एंटी इनकंबेंसी के कारण पार्टी को चुनौती का सामना करना पड़ सकता था। इन उम्मीदवारों की घोषणा एक सर्वे के आधार पर की गई, जिसमें यह पता चला कि कुछ पुराने उम्मीदवारों के खिलाफ क्षेत्र में नाराजगी है। ऐसे क्षेत्रों में पार्टी ने नए चेहरों को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।
इस सूची में ब्रह्मा सिंह तंवर (छतरपुर), अनिल झा (किराड़ी), दीपक सिंघला (विश्वास नगर), सरिता सिंह (रोहतास नगर), बीबी त्यागी (लक्ष्मी नगर), राम सिंह नेता जी (बदरपुर), जुबैर चौधरी (सीलमपुर), वीर सिंह धींगान (सीमापुरी), गौरव शर्मा (घोंडा), मनोज त्यागी (करावल नगर) और सोमेश शौकीन (मटियाला) के नाम शामिल हैं।















