साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन, ब्लॉक किए 17,000 से अधिक Whatsapp अकाउंट

साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं को रोकने के लिए गृह मंत्रालय की I4C विंग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। इन अकाउंट्स पर फाइनेंशियल फ्रॉड कॉल्स और डिजिटल अरेस्ट कॉल्स में शामिल होने का आरोप था। जिन नंबरों को बंद किया गया है, वे ज्यादातर कंबोडिया, म्यांमार, लाओस, और थाईलैंड से एक्टिव थे, जहां से डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड संबंधित कॉल सेंटर संचालित हो रहे थे।I4C, जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है, इन कॉल सेंटरों की जांच लंबे समय से कर रहा था। रिपोर्टों के मुताबिक, जिन व्हाट्सएप अकाउंट्स को बंद किया गया, उनमें से 50 प्रतिशत से अधिक जनवरी 2024 में ही शुरू हुए थे और इनका उपयोग फ्रॉड कॉल्स में किया गया था। इनमें “डिजिटल अरेस्ट” जैसी धोखाधड़ी शामिल थी, जहां पीड़ितों को यह विश्वास दिलाया जाता था कि वे कानूनी जांच के तहत हैं। इन अपराधों को अंजाम देने के लिए कई सिम कार्ड्स का इस्तेमाल किया गया, जिनका पता लगाना मुश्किल था। लेकिन आधुनिक तकनीक की मदद से इन नंबरों को ट्रैक किया गया और बंद किया गया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए किया गया AI टेक्नोलॉजी का यूज:सरकार ने इन धोखाधड़ी वाले व्हाट्सएप अकाउंट की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. देश के अलग-अलग राज्यों की पुलिस बलों ने भी ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने में केंद्रीय एजेंसियों की मदद की है. यह पहली बार नहीं है जब भारतीय अधिकारियों ने साइबर ठगों पर कार्रवाई की है. इससे पहले, घोटालों पर लगाम लगाने के इसी तरह के प्रयास में स्काइप एकाउंट को ब्लॉक किया गया था. इन व्हाट्सएप अकाउंट को ब्लॉक करने से साइबर फ्रॉड के नेटवर्क को एक और बड़ा झटका लगा है.

साइबर फ्रॉड का पीएम मोदी भी कर चुके जिक्र:

पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड को लेकर मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया था. पीएम ने कहा था कि कभी कोई ऐसा कॉल आए तो डरना नहीं चाहिए और याद रखना चाहिए की कोई भी जांच एजेंसी फोन पर पूछताछ नहीं करती है. पीएम ने डिजिटल सुरक्षा के तीन चरण बताए.रुको, सोचो,एक्शन लो पीएम ने कहा ऐसा कुछ हो तो शांत रहना चाहिए, घबराओ नहीं है और फिर सोच कर एक्शन लेना चाहिए. साथ ही पीएम ने कहा ऐसा कुछ होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 डायल करें. साथ ही साइबर क्राइम की वेबसाइट पर रिपोर्ट करें. परिवार और पुलिस को सूचित करें.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts