थानाभवन पुलिस ने रेलवे रोड जलालाबाद से एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान उसे दबोचा।
थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन कुमार और उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान इस संदिग्ध को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मसूद पुत्र मजीद निवासी ग्राम मुंडेट खादर, थाना थानाभवन, जनपद शामली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, कॉन्स्टेबल शेखर कुमार और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।















