बांदा रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को कपड़े और किताबें वितरित किए

बांदा। रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा और सहसंरक्षक चन्द्र मौली भारद्वाज के मार्गदर्शन में अध्यक्ष रिजवान अली की अध्यक्षता में जरूरतमंदों को कपड़े, जूते-चप्पल, पर्स आदि वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र पाल ने किया, जिसमें ग्राम प्रधान धीरेन्द्र सिंह की उपस्थिति रही। वितरण कार्यक्रम ग्राम महोखर, ब्लॉक बड़ोखर, तहसील बांदा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शहर के जागरूक लोगों द्वारा दिए गए गर्म व हल्के कपड़े, जूते-चप्पल, पर्स आदि ग्रामीणों को वितरित किए गए। इसके अलावा, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा ने ग्रामीणों को नशामुक्ति और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। जरूरतमंदों को कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं पाकर ग्रामवासियों में खुशी का माहौल दिखा और सभी ने दुआएं व आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर मोवशमीम कार्यालय प्रभारी, मोहम्मद सलीम उपाध्यक्ष, मोहम्मद इदरीश सचिव, अलीम अहमद खान शाखा प्रमुख मर्दन नाका, रेणुका गुप्ता, सोनू श्रीवास, श्रीराम प्रजापति (ग्राम पंचायत सदस्य महोखर), अच्छेलाल वर्मा (प्रधान प्रतिनिधि महोखर) सहित कई पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts