अलवर: अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक सरकारी महिला टीचर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
एएसआई शंकरलाल ने बताया कि मृतका की पहचान गुड्डी देवी (पत्नी रामकिशन) निवासी हिंगोटा बेजू पाडा, जिला दौसा के रूप में हुई है। वह पिछले डेढ़ वर्ष से अलवर शहर के मूंगस्का स्थित सूरजमल कॉलोनी में किराए पर रह रही थी। जानकारी के अनुसार, गुड्डी देवी का पति भी सरकारी टीचर है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तांत्रिक की हरकतों से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सीओ सिटी अंगद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।















