58 लाख की लागत से लगेगी लोहे की सुरक्षा दीवार.

बांदा। जिले में आए दिन पुलों से नदी में कूदकर आत्महत्या और हादसों की खबरें अब थमेंगी।जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जनसुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए बाईपास और नदी के पुलों पर सुरक्षा जाली लगाने का काम शुरू करा दिया है।बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 58 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आज से पुलों के दोनों तरफ किनारों पर लोहे की मजबूत सुरक्षा जाली लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिले के कई पुलों पर रेलिंग छोटी होने के कारण हादसे का डर बना रहता था। साथ ही कुछ संवेदनशील पुलों पर नदी में कूदने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। इस जाली के लग जाने के बाद पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी।पुल से गिरने या कूदने की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगेगी।रात में आवागमन और भी सुरक्षित होगा।जिलाधिकारी अमित आसेरी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि जाली लगाने का काम मानक के अनुरूप, मजबूत गुणवत्ता के साथ और तय समय में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा जनसुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रशासन का लक्ष्य है कि आम नागरिक को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिले। संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा के ऐसे इंतजाम प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं। इस पहल के बाद शहरवासियों ने जिला प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts