रक्षाबंधन के इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने स्कूल के छात्रों के साथ राखी का त्योहार सेलीब्रेट किया. प्रधानमंत्री ने सेलीब्रेशन पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,”आज रक्षाबंधन के जश्न के दौरान हाई-फाइव, मुस्कान और बहुत कुछ देखने को मिला.

‘सिर्फ भाई-बहन तक सीमित नहीं ये त्योहार’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अलग-अलग स्कूलों और संगठनों के बच्चों और छात्रों के साथ रक्षाबंधन मनाया. राष्ट्रपति ने कहा, “रक्षाबंधन का महत्व सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक ही सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि राखी का पवित्र धागा परिवार के सदस्यों, दोस्तों और यहां तक कि पेड़ों पर भी बांधा जा सकता है, जो प्यार और देखभाल के बंधन का प्रतीक है. पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने बच्चों से पेड़-पौधों की देखभाल करने का आग्रह किया.

सीएम योगी ‘स्नेहबंधन’ कार्यक्रम में हुए शामिल
लखनऊ में रक्षाबंधन के मौके पर CM योगी आदित्यनाथ ‘स्नेहबंधन’ कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने भी स्कूल के बच्चों के साथ राखी का त्योहार मनाया.उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. ये खुशी का मौका प्यार, स्नेह और आपसी जुड़ाव के बंधन को मजबूत करे और हमें दया, सद्भाव और आपसी सम्मान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे. सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एक्स पोस्ट में कहा, रक्षाबंधन के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प का यह पर्व हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक बंधनों को और सुदृढ़ करता है. यह पावन अवसर सभी के जीवन में प्रेम, खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आए, यही कामना है.केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक्स पर पोस्ट किया, भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पवित्र बंधन जीवन में प्रेम, खुशियों और आपसी विश्वास को सदैव बनाए रखे.























































