सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया CBI ने अप्रेंटिस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे सीबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, यह परीक्षा अप्रेंटिस के कुल 4500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कराई गई थी। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर के साथ रीजनल ऑफिस की जांच भी कर सकते हैं।
कैसे और कहां से चेक करें रिजल्ट
अप्रेंटिस परीक्षा का रिजल्ट सीबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद CBI Apprentices Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
सीबीआई की ओर से अप्रेंटिस परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई, 2026 को किया गया था। यह परीक्षा 4500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 3655 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता, रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान और अंग्रेजी आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे गए थे। परीक्षा 1 घंटे के लिए आयोजित कराई गई थी।























































