नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से यूजीसी नेट की परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 एवं 30 जून 2026 को विभिन्न एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए प्रोविजनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो एनटीए की ओर से आंसर-की एक से दो हफ्ते के भीतर जारी कर दी जाती है। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का एक ही सवाल है कि आखिर आंसर-की कब जारी की जाएगी।
कब जारी होगी आंसर-की
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनटीए की ओर से यूजीसी नेट जून परीक्षा की आंसर-की इसी या अगले सप्ताह तक जारी की जा सकती है। हालांकि आंसर-की जारी करने से संबंधित एनटीए की ओर से आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है।
इन 5 स्टेप्स से कर सकेंगे आंसर-की डाउनलोड
एनटीए की ओर से आंसर-की जल्द ही जारी की जा सकती है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आंसर-की डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- इसके बाद Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब UGC NET June Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
आपत्ति शुल्क का भुगतान करना जरूरी
आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 2 से 3 दिनों का समय दिया जाएगा। जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना जरूरी है। प्रत्येक प्रश्न के लिए ऑब्जेक्शन फीस 200 रुपये निर्धारित किया गया है।























































