कृषि मंत्री ने किसानों से सूखे से बचने को दलहन-तिलहन लगाने की अपील.

बाँदा। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जनपद बांदा के दौरे पर पहुंचे जहां पर उन्होंने सुपर एल नीनो और सूखे के खतरे को देखते हुए किसानों को अलर्ट किया है। बांदा मेडिकल कॉलेज में ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 1946 के बाद पहली बार सुपर एल नीनो की आशंका है। मंत्री ने किसानों से कहा कि कम पानी वाली फसलें जैसे दलहन-तिलहन बोने और प्राकृतिक खेती अपनाने को कहा। पराली न जलाने और रासायनिक खाद कम यूज करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि केन-बेतवा लिंक और अर्जुन सहायक परियोजना से बुंदेलखंड में सिंचाई के हालात सुधरे हैं।कार्यक्रम में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद भी मौजूद रहे। 10 प्रगतिशील किसानों से मंत्री ने सीधे बात की। फसल बीमा, सोलर पंप और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। तिल-मूंग के मिनीकिट भी बांटे गए।मंत्री ने कहा कि यूपी 8 साल से देश में सबसे ज्यादा अनाज उगा रहा है। 2047 तक विकसित भारत में किसानों का रोल सबसे अहम होगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts