अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार.

बांदा।एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान में कोतवाली नगर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। एक जुलाई की देर रात पुलिस को फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास खाली मैदान में एक व्यक्ति के तमंचा लेकर खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी पवन पुत्र जागेश्वर, निवासी अकबई थाना खन्ना, जनपद महोबा का रहने वाला है। पुलिस ने कोतवाली नगर में केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में जिले में अवैध शस्त्रों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts