सदर विधायक ने 300 लाख की दी सौगात

बाँदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कनवारा गांव में 3 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास कर दिया। बुंदेलखंड विकास निधि से बनने वाली इन सड़कों से गांव-किसान-छात्र सबको फायदा होगा।बैजू का डेरा निषाद बस्ती से करिया नाला मेन रोड तक 1.25 किमी सड़क 109.50 लाख रु का निर्माण कार्य होगा।ब्रम्हाडेरा लखना के घर से बरात घर होते हुए दुर्जा निषाद के घर तक 0.600 किमी में 44.73 लाख का कार्य।टिकरी मजरा निषाद बस्ती से रामभवन खंगार के घर तक 0.700 किमी में 64.18 लाख का निर्माण अमवां, बिसंडा में कल प्रजापति मोहल्ले से बाँदा-बिसंडा मार्ग तक 0.900 किमी में 65.80 लाख का निर्माण कार्य होगा। इसमें 700 मीटर डामर व 200 मीटर सीसी रोड बनेगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में गांव तक विकास पहुंचाना लक्ष्य है। अच्छी सड़क होगी तो गाँव की अर्थव्यवस्था दौड़ेगी। हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाएंगे।”भूमि पूजन में आशीष शुक्ला, साकेत सिंह,सज्जन द्विवेदी,कुलदीप तिवारी, योगेंद्र योगी, चंद्रशेखर निषाद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts