बाँदा-सनसनीखेज वारदात ने हड़कंप मचा दिया है जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत संपत्ति को लेकर के खूनी खेल की घटना सामने आई है। जिसमें संपत्ति के विवाद में कलयुगी पुत्र ने अपने सगे छोटे भाई और मां को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना संपत्ति के बेचने को लेकर की गई है। डबल मर्डर की घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल पहुंचे घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के द्वारा साक्षय जुटाए जा रहे हैं। एसपी पलाश बंसल ने आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। मां और भाई को गोली मार कर बड़ा भाई मौके से फरार हो गया है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मरका रोड की है। बांदा एसपी का कहना है कि आरोपी अभियुक्त के पिता ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेची थी जिसका विरोध अभियुक्त द्वारा किया गया था इसी मनमुटाव के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।























































