बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में रात्रि थाना मटौंध पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकद रुपए चोरी करने वाले गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।थाना मटौंध क्षेत्र के दुरेडी के रहने वाले राजू पुत्र रामआसरे द्वारा 25अप्रैल 26 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मकान का ताला तोड़कर उनके आभूषण व नकद रुपए चोरी कर लिये गए है। सूचना पर थाना मटौंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। घटना के सफल अनावरण के क्रम में भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए रात्रि को मुखबिर की सूचना पर गवाईन नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए अनुमानित कीमत के करीब 07 लाख रुपए के आभूषण व नकद रुपए के साथ अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है।अभियुक्त थाना मटौंध क्षेत्र का एक शातिर गैंगस्टर एक्ट का अपराधी है जिस पर चोरी मारपीट आदि सहित पूर्व में कुल 08 मुकदमें दर्ज है।अभियुक्त जागेन्द्र उर्फ गजोधर पुत्र श्यामलाल निवासी मोहनपुरवा थाना मटौंध जनपद बांदा का निवासी हैं।















