बांदा- इन दिनों भीषण गर्मी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं,यूपी का बांदा सबसे गर्म शहरों में टॉप पर भी दर्ज किया गया है जो सामान्य से बहुत अधिक है, जिससे पूरा जिला हीट में तब्दील नजर आ रहा है। तपिश और गर्मी से आलम ये नजर आया कि सुबह से ही सड़को पर सन्नाटा पसर रहा, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया, स्थानीय लोगो का कहना है कि इस भीषण गर्मी और तपिश ने पिछले कई वर्षो के रिकार्ड तोड़ दिया है। वही जिला प्रशासन ने इस भीषण गर्मी से बचाव की अपील की है और एडवाईजरी जारी करते हुए कहा कि जिले के लोग बचाव करें, सिर और मुंह को ढककर ही बाहर आये, वरना हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं. इसके अलावा प्रशासन ने टोल फ्री नम्बर जारी कर कंट्रोल रूम शुरू किया है। आम लोग इसमें फोन करके मदद पा सकते हैं।बांदा में अप्रैल माह में ही बेहताशा गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है, मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 47 डिग्री के पार कर चुका है, मौसम विभाग का दावा है कि अभी आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा। लोगो को सलाह दी कि दोपहर में जरूरत न हो तो घरों से बाहर न निकलें, इस भीषण गर्मी में फसलों को बड़ा नुकसान होने का अनुमान है, किसान से अपील की है कि लगातार सिंचाई करते रहे। जिससे फसल खराब होने से बचेगी, इसके अलावा डॉक्टरो का कहना है कि भीषण गर्मी से बचें, वरना हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं, दस्त लग सकते हैं, इसलिए लगातार पानी पीते रहें, ज्यादा तेल मसालेदार चीजों से बचाव करें, शरीर को ढककर रखें, सीधे धूप शरीर पर न पड़ने दें, ठंडी चीजों का लगातार सेवन करते रहे. स्थानीय लोगो का दावा है कि इस साल गर्मी ने शुरू से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए, अबकी बार भीषण गर्मी के कहर से बुंदेलखंड वासी शिकार होंगे।















