बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में को थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा चचेरे भाई की हत्या करने वाले एक अन्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना तिन्दवारी क्षेत्र के ग्राम खौड़ा में 2 नवंबर 25 की सुबह दो पारिवारिक पक्षों के बीच भैस के द्वारा नांद में चारा खा लेने के मामूली विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के युवक को फावड़े की जड़ से मारकर गम्भीर रुप से चोट पहुंचा दिया गया था जिसे परिजनों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी । तत्पश्चात मृतक की मां की तहरीर के पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । जिसमें 4 नवंबर 25 को मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । आज दिनांक 05.11.2025 को एक अन्य वांछित अभियुक्त (मुख्य अभियुक्त का छोटा भाई) को थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा थाना तिन्दवारी क्षेत्र के सरेराह सड़क पपरेन्दा रोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुनीत कुमार पुत्र बड़कू निवासी खौड़ा थाना तिन्दवारी जनपद बांदा है।















