हरियाणा दिवस पर प्रदेश हुआ डिजिटल: पूरे राज्य में लागू हुई पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली.

हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने हरियाणा को डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम की ओर अग्रसर करते हुए पूरे प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली लागू कर दी है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा निवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बटन दबाकर इस प्रणाली को पूरे राज्य में लागू किया। इस कदम से न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को भी तेज़ और सरल सेवाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि इस पहल की शुरुआत 29 सितंबर को कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा तहसील से की गई थी। प्रयोगात्मक रूप से शुरू की गई इस व्यवस्था ने बहुत कम समय में बड़ी सफलता हासिल की है। 29 सितंबर से 31 अक्तूबर, 2025 तक प्रदेश में कुल 917 पेपरलेस रजिस्ट्री सफलतापूर्वक संपन्न की जा चुकी हैं, जो इस प्रणाली की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता को दर्शाती हैं।उन्होंने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था से भूमि एवं संपत्ति से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध होंगी। इससे भ्रष्टाचार और कागजी कार्यवाही में होने वाली देरी पर भी अंकुश लगेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अब नागरिक घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दस्तावेज़ सत्यापन और रजिस्ट्री से संबंधित कार्य आसानी से कर सकेंगे। इस पहल से हरियाणा देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है, जो प्रशासनिक सेवाओं में पूर्ण डिजिटल प्रणाली की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts