आकांक्षा कॉलेज मीरापुर में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी और स्वच्छता अभियान का आयोजन

आकांक्षा कॉलेज मीरापुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे सप्ताहिक कार्यक्रमों का समापन आज रन फॉर यूनिटी और स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के पुस्तकालय में शिक्षकों द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अनुराधा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्रों को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए, क्योंकि वही मार्ग देश और समाज की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है।

इसके बाद सभी छात्र-छात्राएँ कॉलेज के मुख्य द्वार पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होने के लिए एकत्र हुए। इस दौड़ को प्राचार्या डॉ. अनुराधा मलिक और सहायक प्रोफेसर डॉ. रणजीत सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ कॉलेज गेट से शीतला माता मंदिर बबरा तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ. नवनीत सिंह और शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर महेश कुमार ने किया। डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

दौड़ समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने सड़क की सफाई कर कचरे को कूड़ेदान में डाला और स्वच्छता के महत्व पर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर सुभाष चंद, शिव प्रताप सिंह, पंकज कुमार, हैदर हाशमी, लोकेश कुमार, अक्षय कुमार, ज्योति, मानसी शर्मा, कुसुम साहू और नजमा खान सहित सभी शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts