मुजफ्फरनगर में जनसुनवाई: शिकायतों का त्वरित निस्तारण, महिला विंग की क्विक रिस्पॉंस टीम सक्रिय

मुजफ्फरनगर शासन के दिशा-निर्देशों के तहत मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को सभी मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से महिला सुरक्षा और महिला अपराधों से सम्बंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। इस क्रम में कुछ शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ‘क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग)’ को तुरंत मौके पर भेजा गया, ताकि पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके। इस पहल से जन विश्वास में वृद्धि हुई है तथा पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का स्पष्ट संदेश मिला है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts