बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी ने तेज की तैयारी, 500 विस्तारक करेंगे प्रचार संभाल.

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों में तेजी ला दी है। पार्टी ने प्रदेश के सभी 250 विधानसभा क्षेत्रों में 250 पुरुष विस्तारकों की नियुक्ति पहले ही कर दी है और अब 250 महिला विस्तारकों को भी तैनात करने जा रही है। इन सभी 500 विस्तारकों की विशेष ट्रेनिंग 24 से 26 अक्टूबर के बीच कोलकाता में आयोजित की जाएगी।

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, इन विस्तारकों की चयन प्रक्रिया बेहद सख्त रखी गई है। पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं के आवेदन पत्र मंगवाए गए थे, लेकिन नियुक्ति केवल योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर की जा रही है। इसके लिए पार्टी द्वारा एक टेस्ट आयोजित किया गया था, जिसमें सफल रहने वाले कार्यकर्ताओं को ही विस्तारक के रूप में चुना गया है।

पार्टी का उद्देश्य है कि ये विस्तारक विधानसभा स्तर पर बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और संगठन सुदृढ़ीकरण का काम संभालें। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिला विस्तारकों की तैनाती से बीजेपी बंगाल में महिला मतदाताओं तक अपनी पहुंच मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts