ग्रामीण आजीविका मिशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन.

नरैनी/बांदा। ब्लाक नरैनी ग्रामीण आजीविका मिशन की वार्षिक आम सभा आयोजित हुई।साथ कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति 5.0 के अभियान के तहत मौजूद क्षेत्रीय विधायक और क्षेत्राधिकारी सहित प्रभारी निरीक्षक द्वारा महिलाओं से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम के अलावा महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। ।इस दौरान क्षेत्राधिकारी कृष्ण कांत त्रिपाठी ने घरेलू हिंसा , साइबर फ्रॉड , हेल्पलाइन नंबर 1090,112,1076,1098,1930 आदि के बारे के जानकारी दी।साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड व साइबर ठगी के बारे में अवगत कराया।प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना , साइबर अपराध ,मिशन शक्ति केंद्र , वीसी सखी, स्टार्ट अप योजना बालिकाओं के स्कूल आते जाते समय कोई भी परेशानी के बारे में पूछा गया व हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में व समूह के बारे में जानकारी दी गई । स्टार्ट अप योजना के तहत महिलाओं द्वारा जो भी घरेलू सामग्री बनाई गई उसको लाया गया। उपनिरीक्षक रक्षा देवी, महिला आरक्षी शिक्षा राठौर महिला आरक्षी पूजा चौहान,अनिल सिंह,मौजूद रहे।साथ ही कार्यक्रम में पहुंची क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा ने महिला शसक्ति करण के बारे बताया ।कहा कि सरकार द्वारा लगातार महिला जागरूकता और उनके अधिकारों के अलावा सामाजिक आर्थिक ,विकास को गति देने का कार्य कर रही है।इस दौरान विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में समूह के द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली एक दर्जन महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर मौजूद ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार आदि ने संबोधित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts