बी.वोक (आईटी) छात्र अमितेश गर्ग ने विश्वविद्यालय स्तर पर हासिल की प्रथम रैंक,

मुज़फ्फरनगर। भोपा रोड स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय के स्ववित्त पोषित प्रभाग में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में बी.वोक (आईटी) कोर्स ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता और उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है। इस पाठ्यक्रम के मेधावी छात्र अमितेश गर्ग ने सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर महाविद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। अमितेश की इस सफलता ने यह साबित किया है कि लगन, परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी छात्र ऊँचाइयाँ हासिल कर सकता है।

छात्र अमितेश गर्ग की इस उपलब्धि में विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाक्षी धीमान का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि अमितेश की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बी.वोक (आईटी) पाठ्यक्रम रोजगारपरक शिक्षा का उत्तम उदाहरण है, जो विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान दोनों प्रदान करता है।

महाविद्यालय की आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. अर्लक बंसल ने भी अमितेश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे छात्र संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने अमितेश गर्ग को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. चंद्रमणि और श्री अंकुर तायल भी उपस्थित रहे।महाविद्यालय परिवार ने अमितेश की इस सफलता को संस्थान के गौरव का प्रतीक बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts