बुढ़ाना पुलिस ने लूट के आरोपी को गोली लगाकर पकड़ा, बरामद हुए सोने-चांदी के आभूषण

मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में थाना पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। 14 सितंबर 2025 को एक सर्राफा व्यवसायी अपने पौत्र के साथ मोटरसाइकिल पर दुकान जा रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनका बैग छीना। बैग में सोने और चांदी के आभूषण, 4000 रुपये और एक मोबाइल फोन थे। पीड़ित की लिखित तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0-381/25 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। 16 सितंबर को पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित आरोपी पापुलर के बाग के पास किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी और ईख के खेत में भाग गया। पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी की और आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी लगातार फायर करता रहा। पुलिस ने आत्मरक्षा में सूक्ष्म जबाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से लूटे गए सफेद धातु के आभूषण और अवैध हथियार बरामद किए। आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत फैल गई है और पुलिस की तत्परता और प्रभावशीलता उजागर हुई है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बुढ़ाना थाना की टीम की सतत मेहनत और मुखबिरों की सूचना के आधार पर यह बड़ी सफलता मिली। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts