मुजफ्फरनगर में लावारिस मृतकों की आत्मा की शांति हेतु महायज्ञ और शांति पाठ का आयोजन

मुजफ्फरनगर लावारिस मृतकों की सेवा में अग्रणी संस्था साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पितृ पक्ष अमावस्या के अवसर पर पुलिस लाइन शिव मंदिर में महायज्ञ और शांति पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्ण आहुति के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया।इस अवसर पर क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य जिलों और उत्तराखंड तक उनके प्रयासों से अब तक करीब 6000 लावारिस शवों और परिवार द्वारा ठुकराए गए मृतकों का अंतिम संस्कार धर्मानुसार किया जा चुका है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस सेवा में सहयोग करें, ताकि यह कार्य निरंतर चलता रहे। उन्होंने विशेष रूप से एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिससे लावारिस शव और बेसहारा मृतकों को श्मशान घाट और कब्रिस्तान तक पहुंचाने में आसानी हो। इसके लिए संपर्क नंबर 8273189764 उपलब्ध कराए गए हैं।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। एस पी क्राइम इंदु सिद्धार्थ और सिविल लाइन आरआई ऊदल सिंह ने इस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा की जा रही अंतिम संस्कार सेवा अत्यंत प्रशंसनीय है।महायज्ञ और शांति पाठ में उपस्थित लोगों ने भाग लेकर समाज सेवा और अच्छे कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। ट्रस्ट की अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, संयुक्त हिंदू होरचे से मनोज सैनी, डॉ योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, जोगी भाई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगलेश प्रजापति, काजल सुधा, प्रदेश अध्यक्ष रेणु वर्मा, जिला अध्यक्ष मीनाक्षी सैनी, प्रीति सैनी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस आयोजन ने केवल लावारिस और बेसहारा मृतकों की सेवा को मजबूत किया, बल्कि समाज में मानवता और सेवा की भावना को भी जागृत किया। उपस्थित लोगों ने यह भी संकल्प लिया कि वे ऐसे नेक कार्यों में सहयोग करेंगे और समाज के लिए हमेशा आगे आएंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts