शिवपाल सिंह यादव ने भौराकला में स्मृति द्वार का किया उद्घाटन, सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार को जिले के भौराकला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विधान परिषद सदस्य किरणपाल कश्यप द्वारा अपनी निधि से निर्मित स्मृति द्वार का उद्घाटन किया। इससे पूर्व उनका बुढ़ाना क्षेत्र के बायवाला चौक पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट, पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, सपा नेता अब्दुल्ला राणा एडवोकेट और श्यामलाल बच्ची सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती ही 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की कुंजी है।सपा महासचिव ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अब परिवर्तन चाहती है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे अपने क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क करें और लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ और वोट की सुरक्षा पर विशेष जोर देने को कहा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि एकजुटता और मेहनत से ही समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर सकती है।इस अवसर पर पार्टी के कई प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें प्रदेश सचिव नौशाद अली, विनय पाल, चौधरी इलम सिंह गुर्जर और ठाकुर सुखपाल सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप, सपा नेता सरदार देवेंद्र सिंह खालसा, जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल, धर्मेंद्र सिंह नीटू, शमशेर मलिक, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा नेता दर्शन पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, डॉ. नरेश विश्वकर्मा और सपा नेत्री दीप्ति पाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।भव्य स्वागत के बाद शिवपाल सिंह यादव ने ग्राम भौराकला में निर्मित स्मृति द्वार का उद्घाटन किया। यह द्वार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और पूर्व सांसद जयप्रकाश कश्यप की स्मृति को समर्पित है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक भी शामिल हुए।समारोह को सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा, जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट, विधान परिषद सदस्य किरणपाल कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप और सपा नेता शेर सिंह राणा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि स्मृति द्वार किसान नेताओं और जनप्रतिनिधियों के योगदान की याद दिलाता रहेगा। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने और जनता की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह शिवपाल सिंह यादव का काफिला स्वागत के लिए रुका और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts