भूपेश बघेल के घर ईडी का छापा: 3200 करोड़ के शराब घोटाले की जांच में पूर्व मुख्यमंत्री घेरे में

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच की आंच अब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह भिलाई स्थित उनके निवास पर छापा मारा। इस कार्रवाई की जानकारी खुद बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा, “साहेब ने ईडी भेज दी।”

बताया जा रहा है कि राज्य के आबकारी विभाग से जुड़े इस घोटाले की रकम पहले 2100 करोड़ आंकी गई थी, लेकिन अब यह बढ़कर लगभग 3200 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। ईडी ने शराब कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी की, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। इस कार्रवाई से राज्य की सियासत में हलचल मच गई है और विपक्षी दल इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts