बाँदा-/पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के चलते थाना नरैनी पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा व चोरी के सामान व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया है । थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम नहरी के रहने वाले राहुल ने दिनांक 10 जुलाई को अपने घर में अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 2 जुलाई की रात्रि को चोरी करने के सम्बन्ध में सूचना दी थी तथा करतल निवासी सुरेन्द्र कुमार द्वारा 10 जुलाई को थाना नरैनी पर 24 जून को अपने घर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने के सम्बन्ध में सूचना दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था ।थाना नरैनी पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को ग्राम पोंगरी से गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा उनके कब्जे से पुलिस को चोरी किए गए के सामान बर्तन व कपड़े आदि 6100/ रुपए नगद चोरी के व एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतुस चोरी में प्रयुक्त बरामद किया गया है। दोनो अभियुक्तों पर अभियोग पंजीकृत करते हुए मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया है।















